फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many resolutions passed in the meeting of the State Working Committee of NUJI

एनयूजेआई की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed in the meeting of the State Working Committee of NUJI
राज्य अतिथि गृह सभागार में एनयूजेआई की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते अतिथिगण - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) की उत्तराखंड प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया, प्रदेश संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, संजय तलवार, दिनेश जोशी व मनोज लोहनी आदि ने दीप जलाकर किया। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने संगठन स्तर पर बीते दो वर्षों में किए गए कार्यों व आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में एक स्वर से मुख्यमंत्री की ओर से संगठन के 15 मई को आयोजित प्रदेश सम्मेलन में की गई पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की घोषणा को पूरा कराने, राज्य में पत्रकारों की मान्यता समिति एवं विज्ञापन समितियों का गठन करने, जिलों में पत्रकार स्थायी समिति की बैठकें नियमानुसार हर तीन माह में करने, राज्य अतिथि गृहों में उपलब्धता के आधार पर स्थानीय स्तर से ही पत्रकारों के लिए कक्ष आवंटित करने, राज्य में पत्रकारों की मान्यता में 12 हजार रुपये से कम वेतन एवं संपादक, मुद्रक व प्रकाशक होने पर मान्यता न देने के प्रावधानों पर आपत्ति जताने, राज्य में पोर्टलों को मान्यता देने के लिए समुचित नियम बनाने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा ने संगठन के प्रयासों से राज्य में बुजुर्ग पत्रकारों की पेंशन की धनराशि पांच से बढ़ाकर आठ हजार करने, राज्य अतिथि गृहों में पूर्व की तरह पत्रकारों के रहने का व्यय राज्य सरकार की ओर से वहन करने संबंधी शासनादेश शीघ्र जारी करने के सीएम से मिले आश्वासन पर खुशी जताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया ने संगठन की राष्ट्रीय इकाई के प्रयासों से देशभर के पत्रकारों को सितंबर से रेलवे में पास की व्यवस्था दोबारा लागू करने का आश्वासन मिलने की जानकारी दी। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों का यूनियन की महिला सदस्यों कंचन वर्मा, गुंजन मेहरा और सीमा नाथ ने पारंपरिक परिधानों में तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने भी पत्रकार हितों के विषयों को संबंधितों के माध्यम से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी, कोषाध्यक्ष विकास झा, प्रवक्ता डॉ. जफर सैफी, महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव, अल्मोड़ा से सतीश जोशी, हरिद्वार से राहुल वर्मा, पिथौरागढ़ से सुशील खत्री, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, संगठन मंत्री राजू पांडे, गोपाल नाथ गोस्वामी, दामोदर लोहनी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराए जाएंगे चुनाव
नैनीताल। कार्यसमिति की बैठक में एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने दो वर्ष के कार्यकाल के बाद पद छोड़ने और नए चुनाव कराने का निर्णय लिया। इस पर प्रदेश संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सह चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed