फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   many attractive sights will be seen continuously in the sky In the last days of the month of June

खगोलीय घटना: अंतिम दौर में जून...मंगल और बुध के साथ युति बनाएगा मून, बूटिय उल्कापात से रोशन होगा आकाश

Fri, 27 Jun 2025 12:35 PM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:35 PM IST
सार

जून माह के अंतिम दिनों में आकाश में लगातार तमाम आकर्षक नजारे देखने को मिलेंगे। इनमें तेज चमक वाला उल्कापात, बुध और चन्द्रमा की युति, शनि और नेपच्यून की नजदीकी और क्रिसेंट मून और मंगल की निकटता आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन
many attractive sights will be seen continuously in the sky In the last days of the month of June
अंतरिक्ष में तेज चमक वाले उल्कापात का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून माह के अंतिम दिनों में आकाश में लगातार तमाम आकर्षक नजारे देखने को मिलेंगे। इनमें तेज चमक वाला उल्कापात, बुध और चन्द्रमा की युति, शनि और नेपच्यून की नजदीकी और क्रिसेंट मून और मंगल की निकटता आकर्षण के केंद्र रहेंगे। 26 के बाद 27 जून को भी सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी आकाश में बुध ग्रह अर्धचंद्राकार चांद के करीब और अत्यंत आकर्षक नजर आएगा।

विज्ञापन

27 जून को ही बूटिड उल्कापात अपने चरम पर होगा। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान, एरीज, के मोहित जोशी ने बताया कि बूटिड उल्कापात 22 जून से 2 जुलाई तक सक्रिय है यह धीमी और अत्यंत उज्ज्वल उल्काओं के लिए जाना जाता है। यह उल्कापात नैनीताल में पूरी रात दिखाई देगा। 29 जून को शनि और नेपच्यून रात के आकाश में एक साथ बेहद करीब दिखाई देंगे और इसी रात अर्ध चंद्राकार चांद मंगल ग्रह के नजदीक नजर आएगा। संवाद

विज्ञापन

मिल्की वे का केंद्र आएगा नजर
जून माह के अंत में अंधेरी रातों में मिल्की वे का केंद्र, गैलेक्टिक कोर, साफ दिखाई देगा। इस दौरान चांद की कम रोशनी के चलते रातें ज्यादा अंधेरी होने से यह बहुत स्पष्ट नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed