फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mansarovar pilgrims third party reached Almora

मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल अल्मोड़ा पहुंचा

Tue, 21 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mansarovar pilgrims third party reached Almora
कैलास मानसरोवर यात्री तीसरा बैच - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल सोमवार को काठगोदाम स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह पहुंचा। 41 सदस्यीय दल में तीस पुरुष और 11 महिलाएं हैं। दोपहर में विश्राम करने के बाद दल आगे की यात्रा के लिए अल्मोड़ा रवाना हो गया, जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया।

कैलास मानसरोवर यात्रियों के काठगोदाम स्थित केएमवीएन विश्राम गृह पहुंचने पर कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। मंडलीय प्रबंधक (साहसिक पर्यटन) डीके शर्मा ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर सन कैप भेंट की। दल में गुजरात व राजस्थान से सात-सात,  दिल्ली और हरियाणा से छह-छह, उत्तर प्रदेश से पांच, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से दो-दो और वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व तमिलनाडु से एक-एक यात्री ने भागीदारी की है।
विज्ञापन


30 वर्षीय गुजरात निवासी नेहा बारोद दल में सबसे कम और चंडीगढ़ की 63 वर्षीय रमन मान सबसे अधिक उम्र की यात्री हैं। हल्द्वानी और नैनीताल से भी दो यात्री दल में शामिल हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी दिल्ली जल संसाधन मंत्रालय के डिप्टी कमिश्नर सुरेश्वर सिंह बोनाल ने बताया कि सभी यात्री बेहद उत्साहित होकर यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक आरसी पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक महेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ की 63 वर्षीय रमन मान पहली बार यात्रा पर जा रही हैं। रमन के अनुसार भगवान शिव में आस्था ने ही उन्हें यात्रा के लिए प्रेरित किया है। 

अहमदाबाद गुजरात की नेहा बारोद भी पहली बार यात्रा पर जा रही है। नेहा बताती हैं टीवी पर कैलास मानसरोवर यात्रा को देखकर उन्हें यात्रा पर जाने की प्रेरणा मिली।

काठगोदाम शीशमहल के मनोज तिवारी की यह पहली यात्रा है। पूर्व में टीआरसी पहुंचे कैलास यात्रियों का उत्साह देखकर उनके मन में यात्रा की इच्छा जगी।

नैनीताल के कमल किशोर आश्रम में निवास करते हैं। पहले भी कैलास मानसरोवर की यात्रा कर चुके कमल आगे भी यात्रा पर जाने की मंशा बनाये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed