{"_id":"653e3c54464e701ac6034486","slug":"manasvi-mamgai-will-enter-bigg-boss-17-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manasvi Mamgai: नैनीताल की मनस्वी बिग बॉस में लेंगी एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में रहीं स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manasvi Mamgai: नैनीताल की मनस्वी बिग बॉस में लेंगी एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में रहीं स्टार प्रचारक
Sun, 29 Oct 2023 04:58 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीतला
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीतला
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:58 PM IST
सार
नैनीताल की बेटी पूर्व फेमिना मिस इंडिया मनस्वी ममगाईं शनिवार को सलमान खान होस्टेड बिग बॉस में नजर आईं। मनस्वी के नाम कई उपलब्धियां रही हैं। मॉडलिंग कर रहीं मनस्वी ने फिल्म एक्शन जैक्सन में अजय देवगन के साथ डेब्यू किया था।
विज्ञापन
नैनीताल की मनस्वी बिग बॉस में नजर आईं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नैनीताल की बेटी पूर्व फेमिना मिस इंडिया मनस्वी ममगाईं शनिवार को सलमान खान होस्टेड बिग बॉस में नजर आईं। उन्हें वाइल्ड कार्ड से बिग बॉस के घर में एंट्री मिली है।
विज्ञापन
मनस्वी के नाम अब तक कई बड़ी उपलब्धियां रही हैं। फिलहाल वो अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में रहकर मॉडलिंग कर रहीं हैं। मनस्वी ने फिल्म एक्शन जैक्सन में अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल में वे काजोल की डिजनी हॉटस्टार वेब सीरीज ट्रायल में भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन
रही चुकी हैं ट्रंप की स्टार प्रचारक
मनस्वी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की स्टार प्रचारक थीं। ट्रंप के शपथ समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने नृत्य प्रस्तुति भी दी थी। इसके अलावा वो अमेरिका के सबसे बड़े भारतीयों के संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (आरएचसी) की उपाध्यक्ष रही चुकी हैं।
विज्ञापन
2006 में शुरू किया मॉडलिंग कॅरिअर
मनस्वी ने 2006 में चंडीगढ़ से प्रथम श्रेणी में इंटर करने के बाद ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। वह इलीट माॅडलिंग कंपनी से जुड़ीं और वर्ष 2006 में ही उसने कॅरिअर का पहला खिताब इंडिया मॉडल हंट भी जीता। 2008 में मनस्वी ने मलयेशिया में हुई मिस इंटरनेशनल टूरिज्म प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की थी। इसके बाद मनस्वी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 की विजेता रहीं। वह इलीट मॉडल लुक इंडिया 2016 का टाइटल भी जीत चुकी हैं।
नैनीताल में है ननिहाल
नैनीताल में मनस्वी का ननिहाल है। उनके नाना चंद्रशेखर नैनवाल डीएफओ रहे हैं। उनकी माता प्रभा नैलवाल की पढ़ाई नैनीताल से ही हुई है। नैनीताल में रहने के दौरान मनस्वी ने नृत्य और स्केटिंग की अनेक प्रतियोगिताएं जीतीं।