{"_id":"655334324ca500d27f053463","slug":"man-fell-into-a-150-meter-deep-ditch-while-intoxicated-in-nainital-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: नशे-नशे में 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा युवक, साथियों में मचा हड़कंप, जानें क्या हुआ घायल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: नशे-नशे में 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा युवक, साथियों में मचा हड़कंप, जानें क्या हुआ घायल का हाल
Tue, 14 Nov 2023 02:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:18 PM IST
सार
रविवार की देर रात एक युवक नशे में गहरी खाई में गिर गया। साथियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों ने किसी तरह रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
खाई में जा गिरा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के समीप हिमालय दर्शन रोड पर रविवार की देर रात एक युवक नशे में गहरी खाई में गिर गया। साथियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों ने किसी तरह रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से यूपी के रामपुर निवासी शारिक खान नैनीताल के एक होटल में काम करता है। रविवार रात वह नशे में दोस्तों के साथ घूमने हिमालय दर्शन वाली रोड पर निकल गया। हिमालय दर्शन क्षेत्र में पहुंचने पर लघुशंका करते वक्त वह असंतुलित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई अविनाश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान एसडीआरएफ के जवान और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन दुर्घटना स्थल पर अंधेरा और घना जंगल होने के कारण युवक की तलाश में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की तलाश और रेस्क्यू अभियान के बाद किसी तरह युवक को खाई से बाहर निकाला गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन