फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man-eating tigress unconscious woman looking up

आदमखोर बाघिन को सामने देख बेहोश हुई महिला

Sat, 15 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sat, 15 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Man-eating tigress unconscious woman looking up
TIGERESS - फोटो : Abhimanyu rajvi barcroft images

आदमखोर बाघिन झलक दिखाकर फिर ओझल हो गई। शुक्रवार को जिस समय वनकर्मी तल्ला कानिया में गन्ने के खेत में हाका लगा रहे थे, उसी समय बाघिन बैड़ाझाल में दिखाई दी। वहां खेत में धान की सफाई कर रही महिला आदमखोर बाघिन को अपने सामने देखकर बेहोश हो गई।

विज्ञापन


उसके साथ आई महिलाओं ने शोर मचाकर बाघिन को भगाया। सूचना पर वनकर्मियों ने बैडाझाल में जाल बिछाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अभी तक बाघिन को न मारने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर 12 बजे गांव की छह महिलाएं बैड़ाझाल में गोपाल दत्त जोशी के खेत में धान की सफाई कर रही थीं। जैबुन्निसा जब धान का पूला उठाने के लिए गन्ने के खेत के पास पहुंची तो वहां घात लगाए बैठी बाघिन ने जोर से दहाड़ मारी, जैबुन्निसा की चीख सुनकर साथ में काम कर रहीं अनिता जोशी, कमला जोशी, गंगा जोशी, रुखसाना और वकीला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बाघिन भाग गई, लेकिन जेबुन्निसा वहीं बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तुरंत राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए, लेकिन उसे ऐसा सदमा लगा कि वह तीन घंटे बाद होश में आई। इस बीच सूचना पर वनकर्मियों की टीम बैड़ाझाल पहुंच गई और गन्ने के खेत को जाल से घेरकर हाका लगाया। घंटों मशक्कत के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली। 

एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया सूचना मिलने पर बैडाझाल के साथ ही तल्ला गौजानी में तीन जगह कुत्तों और हाथियों से गश्त की गई, लेकिन बाघिन नहीं मिली। मोतीपुर, उम्मेदपुुर, गोरखपुर, धनपुर घासी में मचान बनाए गए हैं।


पिंजरों के पास कटरे और बकरे बाधे गए हैं। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल पाई है। इधर, ग्रामीणों ने वनविभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि लाखों के बजट और लंबी चौड़ी फौज के बावजूद बाघिन को नहीं मार पा रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का हर दिन दहशत में बीत रहा है। जल्द नहीं मारा गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed