फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man Eater Tiger of Fatehpur Range Haldwani

कुमाऊं में छह साल बाद नरभक्षी बाघ को नष्ट करने का आदेश हुआ जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man Eater Tiger of Fatehpur Range Haldwani
हल्द्वानी। वन विभाग ने आदमखोर बाघ को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद जंगलात ने चंडीगढ़ से एक शिकारी को बुलाया है। छह साल पहले भी वन विभाग ने रामनगर में नरभक्षी बाघिन को मारने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने बाघ को मारने के आदेश दिए हैं। इसके लिए चंडीगढ़ से शिकार अमित दास गुप्ता को बुलाया गया है, उनका एक कर्मचारी शनिवार को पहुंच जाएगा, जबकि शिकारी दास रविवार तक यहां पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में तीन महीने में छह लोगों की वन्यजीवों के हमले में मौत हो चुकी हैं। इसके बाद से इलाके में दहशत है। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश भी है। वन विभाग ने बाघ को पहले नरभक्षी घोषित कर दिया था, उस समय बाघ को पकड़ने के आदेश हुए थे लेकिन हाल ही में तीन दिन में दो घटनाओं के बाद आखिरकार वन विभाग को बाघ को मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनाधिकारियों के अनुसार कुमाऊं में इससे पूर्व छह साल पहले रामनगर में नरभक्षी बाघिन को मारने के आदेश हुए थे। तब शिकारी काफी प्रयास के बाद नरभक्षी बाघिन को ढेेर कर सके थे। यह ऑपरेशन कई दिनों तक चला था, इसमें ड्रोन, हेलिकॉप्टर आदि संसाधनों की मदद ली गई थी।
गश्त के साथ मचान पर तैनात रहेगी टीम
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम गश्त करने के साथ मचान पर तैनात रहेगी। डीएफओ रामनगर चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बाघ की लोकेशन की कुछ हद तक जानकारी है, इसके हिसाब से एक जगह पर मचान बनाकर पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम तैनात रहेगी। जब तक शिकारी नहीं पहुंचते हैं, तब तक यहां पर टीम बाघ को बेहोश कर पकड़ने की भी कोशिश करेगी।

डब्लूआईआई की टीम से मदद मांगी
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून से भी मदद मांगी है। कैमरा ट्रैप में जो फोटो आए हैं, उसकी और पुष्टि के लिए विशेषज्ञ टीम के पास भेजा है। अन्य तरह से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed