Haldwani: युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा, तीन लड़कों ने युवक को फोन करके बुलाया...फिर बंधक बनाकर पीटा
हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी युवक ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी युवक ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने किसी युवती से फोन पर बातचीत करने की वजह से मारपीट की। घटना 12 मई की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक महेश सिंह डीनिया ने बताया कि राहुल रावत, सुशील कनवाल और शुभम भंडारी ने 12 मई की शाम उसे फोन करके हनुमान मंदिर के पास बुलाया। वहां पहुंचने के बाद रात करीब सात बजे तीनों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किसी लड़की का नाम बताया और कहा कि वह उसे फोन और व्हाट्सएप पर क्यों बात करता है।
ये पढ़ें- kaladhungi: तेज बारिश और अंधेरे के बीच जंगल में खोए चार दोस्त, श्मशान दिखा तो सोचा...फिर ऐसे फरिश्ता बनी पुलिस
आरोप है कि तीनों युवकों ने बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक को बचाया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।