फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police searched for the youth hanging in the forest in kaladhungi

kaladhungi: तेज बारिश और अंधेरे के बीच जंगल में खोए चार दोस्त, श्मशान दिखा तो सोचा...फिर ऐसे फरिश्ता बनी पुलिस

Mon, 08 Jul 2024 09:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

शनिवार की रात भारी मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी के चार युवक कोटाबाग(कालाढूंगी) के जंगल में भटक गए। जब उन्हें जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने हल्द्वानी में अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी।
 

विज्ञापन
Police searched for the youth hanging in the forest in kaladhungi
तेज बारिश और अंधेरे के बीच जंगल में खोए चार दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की रात भारी मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी के चार युवक कोटाबाग(कालाढूंगी) के जंगल में भटक गए। जब उन्हें जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने हल्द्वानी में अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एसओ भगवान महर ने तत्काल टीम गठित कर लोगों को खोजने की कार्रवाई की। एसओ ने बताया कि जंगल में लगभग 10 किलोमीटर अन्दर जाकर चारों लड़कों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: बारिश के आगे बेबस जिंदगी, 87 घरों और दुकानों में घुसा मलबा और पानी; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी निवासी 32वर्षीय आसिफ पुत्र जमील अहमद, 26वर्षीय अरसान पुत्र असलम सैफी, 31वर्षीय वसीम अहमद पुत्र एचएन सैफी, 32वर्षीय राजा सैफी पुत्र अमीर उद्दीन सैफी को रेस्क्यू कर जंगल से बाहर निकाला। रैस्क्यू टीम में एएसआई तनवीर आलम, राजाराम सिंह, हृदेश कुमार, मनोज द्विवेदी तथा वनकर्मि शामिल रहे।

श्मशान दिखा तो सोचा कुछ दूरी पर गांव भी होगा
जंगल में भटके युवकों ने बताया कि काफी चलने के बाद उन्हें एक जगह श्मशान घाट दिखा। उन्होंने सोचा कि आगे जाकर कहीं कोई गांव होगा, जहां जाकर रास्ता पूछकर अपने घर चले जाएंगे। गांव की उम्मीद में चारों दोस्त तेज बारिश में जंगल के अंदर ही जाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed