{"_id":"5fb196138ebc3e9b9a4fb87c","slug":"man-accused-of-robbery-ran-out-of-handcuffs-from-kathgodam-police-station-haldwani-news-hld404111498","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम थाने से हथकड़ी निकाल भागा लूट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम थाने से हथकड़ी निकाल भागा लूट का आरोपी
विज्ञापन
काठगोदाम थाने से फरार आरोपी गोलू
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। काठगोदाम थाने से लूट का आरोपी हथकड़ी निकालकर भाग गया। थाने से आरोपी के भागने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उसने उल्टी आने और शौच जाने का बहना बनाकर पुलिस वालों को चकमा दिया था। एसएसपी ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी ने एसपी सिटी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के अनुसार बरेली निवासी गोलू शर्मा को नौ नवंबर को ऑटो सवार से रुपये छीनने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार रविवार की तड़के सुबह गोलू ने उल्टी आने का बहाना बनाया और शौच जाने की भी बात कही। इस पर उसे ऑफिस में ही बैठा दिया गया था। इस बीच मौके का फायदा उठाकर वह हथकड़ी निकालकर भाग गया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी ऑफिस पहुंचे तो गोलू को न देखकर होश उड़ गए। उसकी खोजबीन की गई मगर उसका पता नहीं चला। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने लापरवाही बरतने पर नाइट ड्यूटी में तैनात दरोगा, एक महिला सिपाही और मुंशी को तुरंत ही निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में गौला के जंगलों के साथ ही बरेली तक छानबीन की है मगर उसका पता नहीं चल सका है।
आठ सौ रुपये छीनने का था आरोप
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र निवासी सुनील कुमार सती ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके पिता दामोदर सती नौ नवंबर को टेढ़ी पुलिया के पास से ऑटो बुक कर हाइडिल गेट पहुंचे थे। वह जब ऑटो चालक को रुपए दे रहे थे तभी चालक के साथी ने उनके हाथ से करीब आठ सौ रुपये छीने लिए। इसके बाद दोनों भाग गए थे। पुलिस ने ऑटो चालक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
जेल जा चुका है आरोपी
हल्द्वानी। आरोपी गोलू पहले भी जेल जा चुका है। वह नशे का आदि है। उसका हल्द्वानी में कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। उसके घर परिवार की भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
काठगोदाम थाने से पुलिस की गिरफ्त से आरोपी भागने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी सिटी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अगर कोई और भी दोषी पाया जाता है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी, नैनीताल