फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mama beat nephew in dispute over eating cock

मुर्गा खाने के विवाद में मामा ने भांजे को पीटा, विरोध जताने पर जीजा पर किया हमला सिर में लगी चोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mama beat nephew in dispute over eating cock
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। लॉकडाउन में फंसे जीजा (रेलवे का टीटीई) और भांजे को रविवार दोपहर रिश्तेदार ने पीट दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने साले और जीजा का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से मुंबई निवासी जीजा रेलवे में टीटीई है। सास की तबियत खराब होने पर टीटीई अपनी पत्नी और बेटे के साथ 19 मार्च को ससुराल सुभाषनगर आ गया था। रविवार सुबह टीटीई के नाबालिग बेटे का मामा से मुर्गा खाने को लेकर विवाद हो गया और मामा ने भांजे को पीट दिया।
विज्ञापन

इस पर टीटीई ने हस्तक्षेप किया। टीटीई ने आरोप लगाया कि उसके साले ने उसे भी पीट दिया। सिर में चोट लगने पर टीटीई ने कोतवाली में शिकायत की। बताया कि उसका एक मकान मुखानी में हैं लेकिन सास की तबियत खराब होेने के कारण रुक गया था। 27 मार्च को उसका ट्रेन से रिजर्वेशन था लेकिन लॉक डाउन के चलते टिकट निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने टीटीई से अपने साले के खिलाफ तहरीर देने को कहा लेकिन जीजा तैयार नहीं हुआ। अंत में पुलिस ने जीजा और साले का पुलिस एक्ट में चालान किया। घटना के समय सुभाषनगर में काफी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद जीजा ने अपने साले का मकान खाली कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed