फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mallital Market will be beautified while retaining its traditional character.

Nainital News: मल्लीताल बाजार का पारंपरिक स्वरूप में सौंदर्यीकरण होगा

Sun, 27 Sep 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mallital Market will be beautified while retaining its traditional character.
नैनीताल। शहर की मुख्य मल्लीताल बाजार में बरसात थमने के बाद खड़ी बाजार की तर्ज पर डिजाइन के साथ रंगीन पत्थर आदि लगाए जाएंगे। दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ वर्षों से पर्यटन नगरी में किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों के क्रम में तल्लीताल व मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, तल्लीताल डांठ से क्रांति चौक तक बाजार, मल्लीताल खड़ी बाजार आदि का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा चुका है। अब मल्लीताल मुख्य बड़ी बाजार का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यहां बिजली की तारों को भूमिगत किया जा चुका है। विभाग के अवर अभियंता गणेश सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि बरसात थमते ही बाजार में आकर्षक स्टोन आदि लगाए जाएंगे। बाजार के मुख्य द्वार से लेकर राम सेवक सभा भवन परिसर तक कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed