फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: Mall Road will be illuminated again after four years on new year 2023

Nainital: क्रिसमस और नए साल पर जगमग रहेगी माल रोड, संगीत का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

Tue, 13 Dec 2022 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2022 12:28 AM IST
सार

पूर्व के वर्षों में नैनीताल में क्रिसमस से लेकर नए साल के मौके पर अपर और लोअर मॉल रोड में लाइटिंग करने के साथ गीत संगीत की भी व्यवस्था की जाती थी। इसका आयोजन होटल एसोसिएशन की ओर से ही किया जाता था।

विज्ञापन
Nainital: Mall Road will be illuminated again after four years on new year 2023
नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चार साल बाद क्रिसमस से लेकर नववर्ष के आगाज तक नैनीताल की माल रोड में लाइटिंग देखने को मिलेगी। साथ ही शाम ढलते ही सैलानियों के साथ स्थानीय लोग गीत संगीत का भी आनंद ले सकेंगे। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पूर्व के वर्षों में नैनीताल में क्रिसमस से लेकर नए साल के मौके पर अपर और लोअर मॉल रोड में लाइटिंग करने के साथ गीत संगीत की भी व्यवस्था की जाती थी। इसका आयोजन होटल एसोसिएशन की ओर से ही किया जाता था। चार साल पहले लॉकडाउन घोषित होने पर यह कार्यक्रम बंद हो गए थे।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द ही एसोसिएशन की बैठक में क्रिसमस और नए साल के मौके पर मॉल रोड में लाइटिंग और म्यूजिक की व्यवस्था कराने संबंधी प्रस्ताव को पारित कराया जाएगा। स्थानीय लोग भी इस व्यवस्था को दोबारा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed