फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Malaria outstretched foot

मलेरिया ने पसारे पांव 

Mon, 11 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 11 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Malaria outstretched foot
मलेर‌िया - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बेस अस्पताल में मलेरिया से पीड़ित पांच मरीजों को भर्ती कराया गया। पांच में दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मरीजों को डेंगू वार्ड में रखा गया है। 
विज्ञापन


डायरिया का प्रकोप अभी थमा भी नहीं था कि मलेरिया ने पांव पसारे दिए हैं। बेस अस्पताल में शुक्रवार को अमृतपुर निवासी लीला देवी (41), रौसीला निवासी तुलसी पांडे (20), कुसुमखेड़ा निवासी उमा देवी (32), रौसीला निवासी कमला देवी (42) और रौसीला निवासी बसंबी पलड़िया (35) को भर्ती कराया गया था। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने बताया कि सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


कहा कि मलेरिया से पीड़ित मरीजों को सर्दी लगकर बुखार आता है। मलेरिया का मच्छर रुके हुए पानी, नदी और नाले में पनपता है। मलेरिया का मच्छर ज्यादातर रात में काटता है। उन्होंने बताया कि घर में स्प्रे कराने के साथ ही जाली का दरवाजा बंद रखना चाहिए और घर के आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए। डा. टाकुली ने बताया कि लीला देवी और उमा देवी को डिस्चार्ज कर दिया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भी मलेरिया का एक मरीज भर्ती हुए था। एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से डाक्टर करेंगे ओपीडी का बहिष्कार 
हल्द्वानी। डीएसीपी (डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) पर सहमति बनने के बाद भी अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इससे नाराज प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने सोमवार से दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 
संघ के सचिव डा. कुमुद पंत ने बताया कि आपदा के कारण केवल दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। सरकार डाक्टरों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगी। बताया कि प्रदेश भर के डाक्टर प्रतिदिन दो घंटे (सुबह आठ से दस बजे तक) ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे। 

अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाएं होंगी परेशान
हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान होना पड़ेगा। महिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को चारधाम यात्रा में 11 से 30 जुलाई तक ड्यूटी पर भेजा गया है। डॉ. रखोलिया के ड्यूटी पर जाने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहेगी। सीएमस डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि एक रेडियोलाजिस्ट होने का हवाला देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक से ड्यूटी रद करने की गुहार लगाई गई थी। 


बेस अस्पतला के सीएमएस हुए रिलीव 
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में कार्यरत सीएमएस डा. एससी पंत रिलीव हो गए हैं। सीएमएस डा. पंत की कुछ समय पहले पदोन्नति हो गई थी। डा. पंत को स्वास्थ्य निदेशक बनाया गया था। डा. पंत ने सीएमएस का कार्यभार डा. एमएस बोहरा को सौंपा है। बेस अस्पताल में फिलहाल स्थायी सीएमएस की नियुक्ति नहीं हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed