फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Makkar Sports captured the trophy

Nainital News: मक्कार स्पोर्ट्स ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Makkar Sports captured the trophy
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित आठवीं विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने वि-विहान को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वि-विहान ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 188 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए हेमंत राणा ने सर्वाधिक 40 और देशराज ने 24 रनों का योगदान दिया। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मक्कार स्पोर्ट्स ने उमंग रोहिल्ला (38 रन) और शशांक (32 रन) की पारियों की बदौलत 9 विकेट खोकर 191 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (उत्तराखंड सरकार) दिनेश चंद्र आर्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। नितिन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि हेमंत राणा बेस्ट बैट्समैन और प्रदीप बेस्ट बॉलर रहे। यहां डीएसए सचिव मनोज जोशी, क्रिकेट सचिव रवि जोशी, पंकज बरगली, भागवत रावत, संतोष साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
19एनटीएल04पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed