फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Main drinking water line broken, population of two lakhs craves for water

मुख्य पेयजल लाइन टूटी, दो लाख की आबादी पानी को तरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Main drinking water line broken, population of two lakhs craves for water
हल्द्वानी। मंगलवार को हुई बारिश से दमुवाढूंगा के निकट चंबल पुल के पास जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई है। पेयजल लाइन टूटने से बड़े इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। गौला में सिल्ट आने से मंगलवार को भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं, क्षेत्र के पांच नलकूपों के खराब होने से तमाम इलाकों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि भारी बारिश से चंबल पुल के पास मुख्य पेयजल लाइन के टूटने से बिठौरिया, पीलीकोठी, लालडांठ, ऊंचापुल, कठघरिया आदि इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पेयजल लाइन टूटने की सूचना के बाद जलसंस्थान ने शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट नंबर तीन से पानी की आपूर्ति बंद कराई। बुधवार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट के प्रभारी और जलसंस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि गौला में सिल्ट आने से सिंचाई विभाग ने जाल आदि की सफाई के लिए गौला से सुबह 10 बजे प्लांट की आपूर्ति बंद की। करीब 12 बजे प्लांट को पानी मिला। इस वजह से सप्लाई प्रभावित हुई। इधर, मंगलवार को चौधरी कॉलोनी स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई। चौधरी कॉलोनी के अलावा अंबा, कुसुमखेड़ा, तल्ली बमौरी के नलकूपों की मोटर फुंकी हुई है। पांच नलकूपों के खराब होने से भी तमाम इलाकों में पेयजल संकट बन गया है। अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को 19 टैंकरों से प्रभावित इलाकों में पानी बांटा गया।
विज्ञापन

दो महीने में तीसरी बार टूट गई है पेयजल लाइन
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास दो महीने में तीसरी बार मुख्य पेयजल लाइन टूट गई है। पेयजल लाइन की स्थायी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चंबल पुल के पास पेयजल लाइन बदलने का करीब साढ़े पांच लाख रुपये का प्रस्ताव महाप्रबंधक को भेजा है। महाप्रबंधक ने चंबल पुल की पेयजल लाइन का निरीक्षण करने की बात कही है। महाप्रबंधक का निरीक्षण होने और प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लाइन को बदलने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed