फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Main drinking water line broken due to ruckus

रकसिया उफनाने से मुख्य पेयजल लाइन टूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Main drinking water line broken due to ruckus
रकसिया नाला उफनाया, फिर टूटी जलसंस्थान की मुख्य पेयजल लाइन। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शनिवार को रकसिया नाले के उफान पर आने से चंबल पुल के पास जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन फिर टूट गई। इससे बिठौरिया, लालडांठ समेत बड़े इलाके की पेयजल सप्लाई ठप हो गई और करीब 25 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है।
विज्ञापन

रकसिया नाले में पानी का बहाव अधिक होने से शनिवार को लाइन की मरम्मत भी नहीं की जा सकी है। विभाग ने अब रविवार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की बात कही है। रकसिया के उफनाने से यह पेयजल लाइन दो महीने में पांचवीं बार टूट गई है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि लाइन टूटने से शीशमहल स्थित तीन नंबर फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति रोक दी गई है। नाले में अधिक पानी होने के चलते अब रविवार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्रवासियों ने टैंकरों से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन शिफ्ट करने का डीएम के पास भेजा प्रस्ताव
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास बार-बार पेयजल लाइन टूटने पर जलसंस्थान ने पाइप लाइन को दूसरी ओर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। जलसंस्थान ने आपदा मद में पेयजल लाइन शिफ्टिंग का 8.50 लाख रुपये का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि रकसिया नाले से लाइन को शिफ्ट किया जाना जरूरी है। (माई सिटी रिपोर्टर)
चार नलकूप खराब, 20 हजार की आबादी प्रभावित
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी फ्रेंड्स कॉलोनी का नलकूप खराब होने से मयूर विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी गली नंबर एक से छह, सतवाल कॉलोनी, दुर्गा और सुयाल कॉलोनी आदि इलाकों में पानी का संकट बना है। इसके अलावा हीरानगर, शनिबाजार, और सुभाषनगर के नलकूप एक हफ्ते पहले से खराब हैं। इससे 20 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है।

तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि संबधित विभाग लोगों को टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। उन्होंने शीघ्र नलकूप की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, नर सिंह तल्ला और अंबा विहार के नलकूप हाई और लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे एक बड़ी आबादी परेशान हैं। इधर, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता और टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि हीरानगर, शनिबाजार और सुभाषनगर नलकूप को ठीक कर दिया है। शनिवार को प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed