{"_id":"60bbc9418ebc3e00d45f1f6e","slug":"main-drinking-water-line-broken-again-on-chambal-bridge-more-than-one-lakh-population-troubled-by-drinking-water-shortage-haldwani-news-hld426732757","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल पुल पर फिर तोड़ी मुख्य पेयजल लाइन, एक लाख से अधिक आबादी पेयजल किल्लत से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल पुल पर फिर तोड़ी मुख्य पेयजल लाइन, एक लाख से अधिक आबादी पेयजल किल्लत से परेशान
विज्ञापन
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान जेसीबी ने जलसंस्थान की मुख्य पेयजल लाइन तोड़ दी है। इस कारण आधे शहर में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची है। पेयजल लाइन टूटने से जलसंस्थान के शीशमहल स्थिति फिल्टर प्लांट संख्या तीन को बंद कर दिया गया है। सप्लाई बंद होने से इलाके की करीब एक लाख से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। रविवार सुबह भी पेयजल आपूर्ति होने की संभवना कम ही है।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए एचपीसीएल कंपनी ने ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार की ओर से जेसीबी से गैस पाइप लाइन के लिए खोदाई कराई जा रही है। शनिवार को तीसरी बार जलसंस्थान की मुख्य पेयजल लाइन तोड़ी गई है। एई रवींद्र कुमार ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
इन इलाकों में ठप हो गई पेयजल सप्लाई
बिठौरिया, बमौरी, लालडॉठ, ऊंचापुल, कठघरिया, पीलीकोठी, ब्लॉक, भगवानपुर, हिम्मतपुर मल्ला, तल्ला, गैस गोदाम रोड, आरके टेंट रोड, कोहली कालोनी, नारायण नगर, ऊंचापुल, गैर वैशाली, धार बिठौरिया, हरपिुर शील, हरिपुर गांगू, गौड़धड़ा, सुयाल धड़ा, चीनपुर, लोहरयिासाल मल्ला, लोहरयिासाल तल्ला, कमलुवागांजा रोड, दमुवाढूंगा आदि।