फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahindra Scorpio will get a basic price of 9.99 lakhs for common customers

आम ग्राहकों को 9.99 लाख के बेसिक प्राइज में मिलेगी महिंद्रा स्कार्पियो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio will get a basic price of 9.99 lakhs for common customers
भीमताल में बजरंग महिंद्रा और अमर उजाला द्वारा जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित। अमर उ - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। बजरंग महिंद्रा और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को भीमताल ब्लाक सभागार में प्रधान पंचायत का आयोजन किया गया। बजरंग महिंद्रा के जीएम मनीष दत्त शर्मा ने बताया कि महिंद्रा ने तमाम नई योजनाएं चलाई है। महिंद्रा स्कार्पियो का बेसिक मूल्य अब आम लोगों के लिए 9.99 लाख निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, व्यापारियों और शहरवासियों समेत तमाम लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

मनीश दत्त शर्मा ने बताया कि कुमाऊं में महिंद्रा अपनी अलग छाप छोड़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टीसीएस और टैक्स में छूट मिलने से उपभोक्ताओं के वाहन रजिस्ट्रेशनों में छूट दी जा रही है। महिंद्रा प्रोडेक्ट विशेषज्ञ शशांक शर्मा ने बताया कि महिंद्रा ग्राहकों के लिए नई स्कीम और आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने स्कर्पियो, स्कवी 3000 और बोलेरो के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि वह बजरंग महिंद्रा के पुराने ग्राहक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लिए महिंद्रा का खिंचाव लोगों में हमेशा से अच्छा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने कहा कि आम ग्राहकों को भी बेसिक मूल्य में वाहन उपलब्ध कराना अच्छी बात है। विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे ने कहा कि वह महिंद्रा के वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीडीओ दिनेश दिगारी ने कहा कि वह भविष्य में महिंद्रा के वाहन से जुड़ना चाहेंगे। प्रधान पंचायत के बाद 25 से अधिक जनप्रतिनिधियों, शहरवासियों और व्यापारियों ने महिंद्रा की स्कार्पियो की टेस्ट ड्राइव की। संचालन सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने किया। इस दौरान महिंद्रा के डिजिटल मैनेजर लनिन क्वीरा, अपकंट्री मैनेजर रवनीत वालिया भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे मौजूद
जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, प्रधान डीके शर्मा, राधा कुल्याल, सभासद सुनीता पांडे, शरद पांडे, मदन सिंह कुल्याल, ललित मोहन, नवीन पलड़िया, हरगोविंद रावत, मोहनी देवी, लक्ष्मण गंगोला, बीडीसी सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट, यशपाल आर्या, प्रकाश चंद्र, अनिता आर्या, सभासद आशा उप्रेती, प्रेम कुल्याल, पूरन बृजवासी, हिमांशु धामी, धमेंद्र शर्मा, राजू पलड़िया, संजू आर्या, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, नितेश बिष्ट, नितिन राणा, प्रदीप पाठक, गुंजन रौतेला, धीरेंद्र जीना, संजू कुमार, उमेश पाठक, जितेंद्र सिंह चनौतिया, ग्राम पंचायत अधिकारी केएस सामंत, मोहन राम आर्या, रमेश कनवाल, चंदन सिंह बोरा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed