फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maharashtra's Ajinkya Redekar became champion of champions

Nainital News: महाराष्ट्र के अजिंक्य रेडेकर बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

Sun, 16 Apr 2023 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 16 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra's Ajinkya Redekar became champion of champions
हल्द्वानी। तेज संगीत के बीच पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने शरीर सौष्ठव का नजारा पेश किया तो लोग अचंभित रह गए। पुरुष खिलाड़ियों की तरह ही महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

मौका था इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (आईबीबीएफ) और उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (यूबीबीएफए) की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सुबह से देर शाम तक आयोजित प्रतियोगिता के सभी वर्गों में 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें महाराष्ट्र के अजिंक्य रेडेकर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सही भोजन, सही आराम और सही व्यायाम मजबूत शरीर के लिए जरूरी है। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश में युवाओं को खराब करने के लिए नशे के कारोबार का रैकेट चल रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को नशे से दूर रहने में मदद मिलेगी। विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और जीत भी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मेन स्पोर्ट्स फिजिक में उत्तराखंड के हिमांशु को पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र के अजिंक्य रेडेकर ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। इससे पहले वह 85 किग्रा वर्ग में भी पहले स्थान पर रहे थे।
एसपी सिटी हरबंस सिंह और अन्य लोगों ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की। यहां हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मणिपुर, आसाम से तक खिलाड़ी हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान आईबीबीएफ सचिव हीलन सेठ, पूर्व मिस्टर इंडिया प्रेमचंद डोगरा, यूबीबीएफए अध्यक्ष रमेश शर्मा, यूबीबीएफए महासचिव मुकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, डॉ. सुधा पाल, मोहन पाल, हेमंत बगड़वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे।

------

ये बने विजेता

वर्ग विजेता राज्य

पुरुष स्पोर्ट्स फिजिक (165सेमी से कम) हिमांशु उत्तराखंड

पुरुष स्पोर्ट्स फिजिक (165 सेमी से अधिक) विकास खजूरिया जेएंडके

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (55 किग्रा) सोनू दिल्ली

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (60 किग्रा) मनप्रीत सिंह पंजाब

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (65 किग्रा) प्रदीप वर्मा पंजाब

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (70 किग्रा) अमित भुयान ओडिशा

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (75 किग्रा) रोहन विजय महाराष्ट्र

पुरूष बॉडी बिल्डिंग (80 किग्रा) प्रकाश प्रधान आसाम

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (85 किग्रा) अजिंक्य रेडेकर महराष्ट्र

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (90 किग्रा) सुनील पिलंकर महाराष्ट्र

पुरूष बॉडी बिल्डिंग (90-100 किग्रा) रसैल एंड्रयू महाराष्ट्र

पुरुष बॉडी बिल्डिंग (100 किग्रा अधिक)हरदीप सिंह पंजाब
महिला बॉडी बिल्डिंग (ओपेन) एल सरिता देवी मणिपुर

महिला स्पोर्ट्स फिजिक (ओपेन) योगिता सेंगर उत्तर प्रदेश

----
टीम चैंपियनशिप में पंजाब और महाराष्ट्र का जलवा
हल्द्वानी। टीम चैपिंयनशिप में पंजाब और महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा वर्गों में खिताब जीते। पंजाब पहले और महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रही। इस वर्ग में ओडिशा तीसरे स्थान पर रही।

----
नशे से दूर रहें युवाः रेडेकर
हल्द्वानी। चैंपियन ऑफ चैंपियन अंजिक्य रेडेकर ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा हम करते हैं और इसका असर हमारे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। कोई भी खेल चुनिए और अपने शरीर को मजबूत बनाइए। कहा कि अब बॉडी बिल्डिंग में भी अच्छा भविष्य है जो युवा इस क्षेत्र में आना चाहते हैं वे अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed