{"_id":"fa14f4c5c85468d5ddb29f73126a1d6b","slug":"maggie-and-cold-drinks-sampling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी और कोल्ड ड्रिंक की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी और कोल्ड ड्रिंक की सैंपलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पालीथिन की बरामदगी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित ईजी-डे में छापा मारा। ईजी-डे में पालीथिन नहीं मिलने पर टीम ने नेस्ले की मैगी, कोल्ड ड्रिंक और फ्रोजन फूड के सैंपल भरे। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले में सभी तरह की पालीथिन प्रतिबंधित की है। पालीथिन की बरामदगी के लिए हल्द्वानी में शहरी और ग्रामीण इलाकों में नियमित छापामारी हो रही है। पालीथिन के सबसे बड़े गढ़ मंडी से पालीथिन गायब हो गई है। बाजारों में दुकानों के अलावा फड़ एवं ठेलियों में भी पालीथिन नहीं दिख रही है। मंगलवार दोपहर एसडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में निगम, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ईजी-डे पहुंची। यहां टीम ने पालीथिन चेक की, लेकिन पालीथिन बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
एसडीएम ने ईजी-डे से नेस्ले की मैगी और कोका कोला के साथ फ्रोजन फूड की सैंपलिंग भी कराई। एसडीएम के मुताबिक मैगी में स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदेह तत्व मिलाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद जिले भर में सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए बुधवार को लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन