फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lumpy virus arrives in Nainital; three animals infected.

Nainital News: नैनीताल में लंपी वायरस की दस्तक, तीन पशु संक्रमित

Fri, 04 Sep 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus arrives in Nainital; three animals infected.
नैनीताल। नैनीताल जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) वायरस ने दस्तक दे दी है। अब तक तीन पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने जिलेभर में सघन अभियान शुरू करते हुए 163 टीमें मैदान में उतारी हैं। विभाग के अनुसार अब तक 1,22,301 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। बीमारी की जांच के लिए कुल 42 नमूने भेजे गए थे, जिनमें से 12 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें तीन नमूने पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित पशुओं में दो राजपुरा स्थित गोशाला और एक गोविंदपुर गढ़वाल क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लंपी संक्रमण की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल टीकाकरण और निगरानी तेज कर दी है। 163 टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करने के साथ दवाएं वितरित कर रही हैं। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि पशु के शरीर पर गांठें, बुखार, आंख या नाक से पानी आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें। पशु बाड़े की नियमित सफाई और मच्छर-मक्खियों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed