{"_id":"579670b14f1c1b327d21e3a9","slug":"lugd-15-people-suffering-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूगड़ में 15 लोग बुखार से पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूगड़ में 15 लोग बुखार से पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल ब्लाक के लूगड़ गांव में 15 बुखार पीड़ित मिलने से हड़कंप मच गया है। बुखार पीड़ितों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजी है। टीम पीड़ितों के ब्लड सैंपल भी लेगी।
मलेरिया के मच्छर का डंक लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है। भीमताल क्षेत्र से मलेरिया के सबसे अधिक रोगी आए हैं। बेस अस्पताल में मलेरिया पीड़ित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है।
मलेरिया के अलावा टायफायड और वायरल भी तेजी से फैला हुआ है। भीमताल ब्लाक के लूगड़ गांव में बुखर के 15 रोगी मिलने से स्वास्थ्य महकमे के हाथ-पांव फूल गए। प्रभावित क्षेत्र में डा. गौरव कांडपाल, डा. मुन्नालाल और एक लैब तक्नीशियन को भेजा गया है।
विज्ञापन
बुखार पीड़ित लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए जाएंगे। ब्लड सैंपल से मलेरिया, डेंगू, टायफायड की जांच की जाएगी। टीम को दवाओं के साथ भेजा गया है। सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने बताया कि ब्लड सैंपल की जांच कराई जाएगी। बुखार पीड़ितों को दवा भी वितरित कराई जा रही है। भौर्सा और रौसीला में भी टीम भेजी गई थी।