{"_id":"65815c241030e4f9180f16e0","slug":"lucky-died-during-treatment-in-a-hospital-in-africa-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आखिरकार जिंदगी से जंग हार गया लक्की, अफ्रीका से पार्थिव शरीर को भारत लाने की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आखिरकार जिंदगी से जंग हार गया लक्की, अफ्रीका से पार्थिव शरीर को भारत लाने की चल रही तैयारी
Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
सार
रामनगर निवासी लक्की मेहरोत्रा का करीब एक महीने से अफ्रीका के अस्पताल में इलाज चल रहा था, अब लक्की की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। अफ्रीका से लक्की के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
लक्की मेहरोत्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक महीने से अफ्रीका के अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा लक्की आखिरकार हार गया। अब अफ्रीका से लक्की के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी लक्की मेहरोत्रा (44) अफ्रीका के गांबिया में कई वर्षों से नौकरी करता था। एक महीने पहले तबीयत खराब होने पर उसे गांबिया के बांजुल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां किडनी और लीवर डैमेज होने पर उसका डायलिसिस किया जा रहा था। उधर, लक्की को बेहतर इलाज के लिए भारत लाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल दिल्ली कमिश्नर से बात कर लक्की को भारत लाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के आदेश दिए थे। शासन-प्रशासन लक्की को अफ्रीका से लाने की तैयारी में जुट गया, लेकिन लक्की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लक्की के बड़े भाई अवनीश ने अफ्रीका से फोन पर बताया कि शुक्रवार रात उसका निधन हो गया था। बताया कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से लक्की को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा। उसके बाद रामनगर घर लाया जाएगा। उसकी पत्नी प्रिया मेहरोत्रा, एक बेटी और एक बेटा हैं।