{"_id":"61eef3d92c00ba715d03a034","slug":"lpg-distribution-in-haldwani-haldwani-news-hld4518771183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में रुद्रपुर से हो रही है कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की अवैध बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में रुद्रपुर से हो रही है कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की अवैध बिक्री
विज्ञापन
LPG Distribution in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रुद्रपुर से हल्द्वानी में कॉमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 16 कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। पूर्ति विभाग की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रुद्रपुर से एक वाहन अवैध रूप से कॉमर्शियल सिलिंडर लेकर आ रहा है। पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने रेलवे फाटक इंदिरा नगर पर वाहन को रोककर जांच की तो इसमें 16 कॉमर्शियल सिलिंडर लदे मिले। दो सिलिंडर भरे हुए थे।
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि चालक राजेश कुमार निवासी माही कस्बा थाना खागा फतेहपुर यूपी कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसने बताया कि वह रुद्रपुर स्थित एक गैस सर्विस का वाहन चालक है और वहीं से गैस सिलिंडर लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गैस सर्विस के पास नैनीताल जिले में गैस सप्लाई करने का कोई लाइसेंस नहीं है। पूर्ति निरीक्षक सनवाल ने बताया यह एलपीजी कंट्रोल आर्डर के तहत दंडनीय है।