फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Loving mother and fiancee came smack addict haywire

मां और मंगेतर को चपत लगा प्रेम दीवानी फुर्र

Tue, 17 Feb 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 17 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन

ऊंचापुल की युवती घर से तीन लाख कैश, जेवर और एटीएम लेकर सोमवार को प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगनी के बाद से मंगेतर से भी लड़की ने थोड़े-थोड़े कर चार लाख रुपए मांगे थे। लड़की की मां अपने होने वाले दामाद के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उन्हें मुखानी थाने में भेज दिया।

विज्ञापन


ऊंचापुल की युवती की करीब सात माह पहले चंडीगढ़ में जॉब करने वाले युवक के साथ सगाई हुई थी। मंगेतर ने उसे जीएनएम (जनरल नर्सिंग मेटेरनिटी) कोर्स करने का समय देते हुए शादी बाद में करने पर सहमति जताई थी। अपनी होने वाली पत्नी के मांगने पर उसने कुछ-कुछ समय के अंतराल पर चार लाख रुपए भी दिए। दोनों की हाल ही में शादी होने वाली थी। इधर, सोमवार को लड़की के प्रेमी संग फरार होने पर कोतवाली पहुंची मां ने बताया कि उनकी बेटी एटीएम के साथ तीन लाख रुपए और जेवरात लेकर गई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके दो बेटे और इकलौती बेटी है। इधर, मंगेतर भी पश्चाताप कर रहा था कि उसने किसके साथ सगाई कर ली। मंगेतर का कहना था कि युवती का प्रेमी पिथौरागढ़ का बताया जा रहा है। बाद में कोतवाली पुलिस ने महिला और युवक को मुखानी थाने भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed