फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lover couple reached hospital by consuming poison

जहर खाकर ऑटो से अस्पताल पहुंच गया प्रेमी युगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lover couple reached hospital by consuming poison
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। प्रेमी युगल ने सोमवार की सुबह जहर खा लिया। दोनों ऑटो से बेस अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुुलिस और कानूनगो ने अस्पताल में युवती का बयान लिया मगर जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दोनों मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी हैं। युवती सिडकुल में नौकरी करती है। दोनों डिग्री कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर रहते हैं। पता चला है कि दोनों हल्द्वानी स्थित डिग्री कालेज में पढ़ते हैं लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पता चला है कि दनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवती युवक को ऑटो से लेकर बेस अस्पाताल पहुंची। डाक्टरों ने जांच के बाद युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे एसटीएच के लिए रिफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन की तरफ से कानूनगो हरीश चंद्र बुद्धिस्ट और कोतवाली से खुशाल सिंह नगरकोटी बयान लेने के लिए पहुंची। युवती ने घटना के का्रणों के बारे मेें पुलिस को जानकारी नहीं दी। युवती का कहना था कि उसने खुद जहर खाया है। इस मामले में एसपी क्राइम और यातायात देवेंद्र पिंचा ने बताया कि युवक-युवती के स्वास्थ्य में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों से जानकारी के बाद ही पुलिस जांच करेगी। दोनों के परिजनों को पुलिस ने बुलाया है।
विज्ञापन

नशा के लिए मना किया तो जहर खाया
हल्द्वानी। घरवालों ने एक युवक को नशा पीने के लिए मना किया। परिवार से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया। उसे ठंडीसड़क स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि मुखानी थानाध्यक्ष ने की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि लालडॉट का युवक (28) नशे का आदी बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर घरवालों ने उसे नशा पीने से मना किया। यहीं बात युवक को नागवार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed