फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lost 33 thousand due to lottery fraud

लॉटरी के झांसे में आकर 33 हजार गंवाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lost 33 thousand due to lottery fraud
लालकुआं (नैनीताल)। संजयनगर बजरी कंपनी निवासी मोटर मैकेनिक फिरोज खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही और लॉटरी की रकम ट्रांसफर करने के एवज में फिरोज से 8000 रुपये भेजने को कहा गया।
विज्ञापन

इस पर फिरोज ने पैसे संबंधित खाते में भेज दिए। करीब 15 मिनट बाद फिर फोन आया और इनामी धनराशि ट्रांसफर करने से पहले अलमारी में सजाई नोटों की गड्डियों का वीडियो भी फिरोज को व्हाट्सएप पर भेज दिया। इस पर फिरोज ने दोबारा बताए गए खाते पर 25000 रुपये भेज दिए। जब काफी देर इंतजार करने के बाद भी फिरोज के खाते में इनामी धनराशि नहीं आई तो कॉलर और पैसे मांगने लगा। तब जाकर फिरोज को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित युवक ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने और धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed