फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Loss of 2.5 crores due to burning of five shops and houses in Bhowali

अग्निकांड में ढाई करोड़ का नुकसान: भवाली में पांच दुकानें और मकान जलने का मामला, SDM ने तैयार की रिपोर्ट

Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भवाली
अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

भवाली नगर के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात पांच दुकानों और मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से व्यापारियों और मकान स्वामी को 2.50 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Loss of 2.5 crores due to burning of five shops and houses in Bhowali
भवाली में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के भवाली नगर के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात पांच दुकानों और मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से व्यापारियों और मकान स्वामी को 2.50 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को एसडीएम नवाजिश खलीक ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान की आग पीड़ितों से जानकारी ली।  प्रशासन की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में 2.50 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है। एसडीएम नावजिश खलीक ने बताया कि आग से पांच दुकानों और मकान में हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और किराएदारों समेत कुल दस लोगों को 2.50 करोड़ के नुकसान का आंकलन लगाया गया है। एसडीएम ने कहा कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन

विधायक ने पीड़ितों से की मुलाकात
विधायक सरिता आर्या ने आग लगने से पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की। पीड़ितों ने विधायक से दुकानों और मकान में जले सामान को दिखाते हुए प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने एसडीएम से पीड़ितों को नुकसान के आधार पर मुआवजा देने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने आग बुझाने के दौरान गिरने से घायल हुए गौरव जोशी से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना।

विज्ञापन

मंगलवार को भी उठता रहा धुंआ
भवाली में सोमवार की रात पांच दुकानों और मकान में लगी आग से मंगलवार को भी धुंआ उठता रहा। इसके चलते फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर खड़ा रहा। आग लगने के बाद मंगलवार को पीड़ित लोग आग से जले सामान को देख भावुक होते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन की उठी मांग
भवाली में हुए अग्निकांड के बाद से व्यापारी सहमे हुए हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर क्षेत्र में फायर स्टेशन होता तो शायद पांच दुकानों में इतनी भीषण आग नहीं लग पाती। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने जिला प्रशासन और सरकार से क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्माण की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न घट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed