फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: Voters will decide the fate of seven candidates on Almora seat

Election: आज EVM में कैद होगी सात प्रत्याशियों की तकदीर, वोटर करेंगे भाग्य का फैसला; इस सीट के बारे में जानें

Fri, 19 Apr 2024 12:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में मतदान जारी है। अल्मोड़ा सीट पर आज 13,59,815 मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर इस बार एकमात्र महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: Voters will decide the fate of seven candidates on Almora seat
वोटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर आज 13,59,815 मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर इस बार एकमात्र महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। भाजपा से अजय टम्टा, कांग्रेस से प्रदीप टम्टा, बसपा से नारायण राम, उपपा से किरन आर्या, पीपीआई से डॉ. प्रमोद कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से ज्योति प्रकाश टम्टा, निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन कुमार चुनावी दंगल में हैं।

विज्ञापन


इस संसदीय सीट में शामिल अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत के 6,79,943 पुरुष, 6,50,677 महिला और 29,188 सर्विस मतदाता अपने वोट की चोट से किसका भाग्य चमकाएंगे और किसका गणित बिगाड़ेंगे यह चार जून को पता चलेगा। इस सीट में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों की 14 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


चारों जिलों में मतदाता
जिला          पुरुष मतदाता    महिला मतदाता    सर्विस मतदाता    तृतीय लिंग
अल्मोड़ा      2,74,755             2,60,529         7,139               02
पिथौरागढ़    1,87,426            1,85,292          14,371            05
बागेश्वर        1,10,342            1,06,647           4,576             00
चंपावत        1,07,420            98,209              3,102            00

जानिए अपने प्रत्याशियों के बारे में
अजय टम्टा भाजपा- 51 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की बीते लोकसभा चुनाव में शैक्षिक योग्यता इंटर थी। उन्होंने वर्ष 2023 में स्नातक की डिग्री हासिल की। वह इस सीट पर लगातार दो बार सांसद चुने गए हैं और तीसरी बार फिर से मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप टम्टा कांग्रेस- मूल रूप से बागेश्वर निवासी कांग्रेस प्रत्याशी 62 वर्षीय प्रदीप टम्टा उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने कुमाऊं विवि से एमएस, बीएड, एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इस सीट से उन्हें वर्ष 2009 में संसद पहुंचने का गौरव हासिल हुआ है।

ज्योति प्रकाश बहुजन मुक्ति पार्टी
बहुजन मुक्ति पार्टी के 63 वर्षीय ज्योति प्रकाश टम्टा मूल रूप से लोहाघाट निवासी हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। सेवानिवृत्ति के बाद वह पेंशनभोगी हैं।

डॉ. प्रमोद कुमार पीपीआई
पीपीआई के प्रत्याशी द्वाराहाट निवासी 57 वर्षीय डॉ. प्रमोद कुमार इस सीट पर सबसे अधिक शिक्षित हैं। वह राजनीति के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएचडी की है।

नारायण राम बसपा
बसपा प्रत्याशी नारायण राम सबसे उम्रदराज प्रत्याशी, सबसे कम पढ़े-लिखे प्रत्याशी हैं। 64 वर्षीय नारायण छठवीं पास हैं, वह पहली बार इस सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं।

अर्जुन प्रसाद निर्दलीय
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर निर्दलीय ताल ठोक रहे पिथौरागढ़ निवासी अर्जुन प्रसाद नौंवी पास हैं। 60 वर्ष की उम्र में वह मजबूती से मैदान में डटे रहे।

किरन आर्या उपपा
अल्मोड़ा सीट पर मैदान में डटी एकमात्र महिला प्रत्याशी उपपा की 36 वर्षीय किरन आर्या ने बीएड की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र में पीजी किया है।

 पुरुष वोटर- 6,79,943
 महिला वोटर - 6,50,677
 सर्विस मतदाता- 29,188

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed