फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: Today 20 lakh voters will vote for ten candidates in nainital seat

Election 2024: आज दस प्रत्याशियों के लिए वोट देंगे 20 लाख मतदाता, वोटर्स लिख रहे नेताओं का भाग्य

Fri, 19 Apr 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के लिए लोगों को खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर 20 लाख से अधिक मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: Today 20 lakh voters will vote for ten candidates in nainital seat
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18वीं लोकसभा के तहत ऊधमसिंह नगर-नैनीताल संसदीय सीट पर प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर 20 लाख से अधिक मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा के 1,20,484 मतदाता पौड़ी संसदीय सीट के लिए वोट डालेंगे।नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट में शामिल तराई जिले की नौ नैनीताल जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों पर इस बार कुल 20,36,438 मतदाता हैं। इनमें 1047148 पुरुष और 968636 महिला मतदाता हैं। मतदाता शुक्रवार को भाजपा  प्रत्याशी अजय भट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद करेंगे। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Election: तीन युवाओं का राजनीतिक भविष्य तय करेगा यह चुनाव, इस नेता की साख दांव पर; जीत-हार से तय होगा भविष्य
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम वंदना ने बताया कि जिले में एमबीपीजी कॉलेज से 17 को भीमताल क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 57 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शेष पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दूसरे बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था
जनपद में हर दूसरे बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 505 मतदेय स्थल पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 3361 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दो कंपनी पीएसी और सात कंपनी सीआरपीएफ की रहेंगी।

1010 ईवीएम से होगा मतदान 
जिले में चुनाव 1010 ईवीएम के माध्यम से होगा। पर 488 ईवीएम अतिरिक्त रखी गई हैं जिससे खराब होने पर इन्हें बदला जा सके। 103 सीयू और 26 वीवीपैट को रखा गया है।

18 शेडो बूथांे पर वायरलेस सेट रहंेगे
जिले में मोबाइल नेटवर्क की समस्या वाले 18 शेडो बूथ हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित शेडो बूथ पर वायरलेस सेट और रेडियो सेट की व्यवस्था है।

पोलिंग बूथ 
कुल बूथ         2329
यूएस नगर      1465
नैनीताल          864

नैनीताल
कुल मतदान कर्मी          3802
जोनल मजिस्ट्रेट              35
सेक्टर मजिस्ट्रेट              106
पीठासीन अधिकारी          864
मतदान अधिकारी प्रथम    864
मतदान अधिकारी द्वितीय    864
मतदान अधिकारी तृतीय    864
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed