फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lockdown in Haldwani

आज पूर्ण लॉकडाउन, व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद, व्यापारियों का भी मिला समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Haldwani
हल्द्वानी के बाजार में उमड़ी भीड़ , लोग नही कर रहे हैं कोविड के नियमों का पालन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोरोना महामारी से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को दिनभर दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं लेकिन सड़कों पर वाहन चलते रहेंगे। वाहनों को कोई नहीं रोकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन के शनिवार को पूर्ण बंदी को व्यापारियों का भी समर्थन है। इस दौरान फड़, रेहड़ी समेत शनि बाजार भी बंद रहेगा। सब्जी, फल, दूध की दुकानें सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगी। दवाइयों की दुकानों को छूट दी गई है। व्यापारियों ने शनिवार के लॉक डाउन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन की तरह पूरा बंद हो। प्रांतीय व्यापार मंडल प्रशासन के निर्णय का पालन करेगा। - नवीन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रशासन के शनिवार के पूर्ण लॉक डाउन को पूरा सहयोग देगा। सुबह 11 बजे तक दूध, सब्जी, फल की दुकानें खुली रहेगी। - हुकुम सिंह कुंवर प्रदेश अध्यक्ष, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल।
बंदी को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी असमंजस में
शनिवार को प्रशासन की ओर से लॉकडाउन की बात कही गई है, उससे ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों और मिस्त्रियों में असमंजस की स्थिति है। साप्ताहिक बंदी के कारण गोला के कई गेट बंद होने पर खनन से जुड़े वाहन बड़ी संख्या में मरम्मत आदि के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में आते हैं।
लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों की मरम्मत का काम होगा या नहीं, इसे लेकर प्रशासन ने कोई स्पष्ट नहीं किया है। प्रशासन को वाहनों की मरम्मत को लेकर छूट रहेगी या नहीं यह स्पष्ट करना चाहिए। वहीं ट्रांसपोर्ट बंद होने से कुमाऊं में इसका प्रभाव पड़ेगा। - प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन
वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी
व्यापारियों से वार्ता के बाद शनिवार को बंद का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सुबह 11 बजे तक दूध, फल, सब्जी, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके साथ ही आवश्यक सेवा में दवा की दुकानें दिन भर खुली रहेंगी। दुकानदार कोविड नियमों का पालन करेंगे।

कोई बगैर मास्क दूध या सब्जी नहीं बेचेगा। सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। अन्य दुकानें नहीं खोली जाएगी। वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर में सिर्फ वाहनों की मरम्मत के लिए मिस्त्री मौैजूद रहेंगे। होटल 50 फीसदी क्षमता के आधार पर खुलेंगे। किसी स्थान पर कोविड नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
- ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed