फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   loan fraud arrested

Nainital News: लाखों की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
loan fraud arrested
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। लोन के नाम पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2023 को आनंदपुरी फेज टू नवाबी रोड निवासी देवकी बमेठा ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा कि वर्ष 2021 में उसकी मित्र सुषमा हलदार निवासी बीएसएनएल कॉलोनी ने उन्हें बैंक से ओवरड्राफ्ट (ओडी) लिमिट बनाने के नाम पर रामकिशन नामक व्यक्ति से मिलाया। रामकिशन ने उन्हें सात करोड़ रुपये की ओडी लिमिट बनाने का भरोसा दिया। बताया गया कि लिमिट बनाने में 55 लाख रुपये का खर्च आएगा। रामकिशन को 54 हजार रुपये देने के बाद महिला को बरेली के एक बैंक के कथित जोनल मैनेजर संजय कुमार उर्फ संदीप और राकेश कुमार मिलाया गया। आरोपियों ने अपने साथी रिंकू सोलंकी, दीपक गुप्ता, अमित, आशा देवी, देवेश सिंह ने उनके साथ धोखाधड़ी कर करीब 37 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


एक साल बाद ठगों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। जब ओडी लिमिट नहीं बनी तो वह संजय कुमार से मिलने देहरादून चली गई। वहां बैंक में पता करने पर बताया कि इस नाम से उनके बैंक में कोई व्यक्ति नहीं है। तब महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और यूपी में दबिश दी। शुक्रवार को हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल पूरन सिंह मेहरा ने मुख्य आरोपी संजय कुमार निवासी अकराबाद अलीगढ़ यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed