{"_id":"583b24a64f1c1b6a2f08874c","slug":"lively-tourist-crowds-grew-car-parking-pack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की भीड़ से रौनक बढ़ी, कार पार्किंग पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की भीड़ से रौनक बढ़ी, कार पार्किंग पैक
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई दिन बाद सरोवर नगरी में रविवार को पर्यटकों की भीड़ से रौनक नजर आई। मल्लीताल डीएसए कार पार्किंग भी दोपहर में ही पर्यटक वाहनों से पैक हो गया। पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया। लंबे समय के बाद पर्यटकों की बढ़ी चहल पहल से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। नोटबंदी के बाद नगर में एकाएक पर्यटकों की आवाजाही का ग्राफ गिर गया था लेकिन रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की चहल पहल से रौनक बनी रही। पर्यटकों ने चिड़ियाघर, केव गार्डन, स्नोव्यू, किलबरी, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। दूसरी ओर नगर में दिनभर धूप खिलने से मौसम भी सुहावना बना रहा।