{"_id":"5f99d57f8ebc3e9b75440e64","slug":"live-certificates-will-be-submitted-online-from-post-office-now-pensioners-will-not-have-to-visit-departments-haldwani-news-hld4021965156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टआफिस से ऑनलाइन जमा होंगे जीवित प्रमाणपत्र, अब पेंशनरों को नहीं लगाने पड़ेंगे विभागों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टआफिस से ऑनलाइन जमा होंगे जीवित प्रमाणपत्र, अब पेंशनरों को नहीं लगाने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जीवित प्रमाण पत्र के लिए अब उन्हें विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनधारक पोस्टआफिस के जरिए बायोमैट्रिक डिजिटल सेवा के माध्यम से जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। अपने नजदीकी डाकघर पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
पेंशनरों को हर साल नवंबर-दिसंबर में अपना जीवित प्रमाणपत्र उस विभाग में जमा करना होता है, जहां से वह सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें पटवारी से लेकर तहसीलदार तक के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसे लेकर वह परेशान रहते हैं।
70 रुपये का आएगा खर्च
पेंशनर को आधार नंबर, पेंशन लेने वाले बैंक का नाम, खाता संख्या, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर कराना होगा। इसे रजिस्टर करने के बाद डाक विभाग संबंधित विभाग को जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन भेज देगा। इसके लिए पेंशनर को मात्र 70 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से ग्रामीण समेत सभी डाकघरों में इसके लिए अलग से डिवाइस दी गई है। इस डिवाइस के माध्यम से डाक कर्मी पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन कर सकेंगे।
- सौरभ सागर, शाखा प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नैनीताल।
विभाग की ओर से पेंशनरों के ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र बनाने के संबंध में गाइडलाइन मिली है। जिले के किसी भी दूरस्थ डाकघर, पोस्टमैन या पोस्टमास्टर के पेंशनर अपना जीवित प्रमाणपत्र अपना आधार नंबर देकर ऑनलाइन करा सकते हैं।
- चंद्रशेखर परगाई, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर हल्द्वानी