फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Liquor store Napjok

शराब की दुकान की नापजोख

Sun, 17 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 17 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Liquor store Napjok
मल्लीताल देसी और विदेशी शराब की दुकान का संचालन नियमों को ताक पर रखकर किए जाने के संबंध में हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के क्रम में शनिवार को कोर्ट कमिश्नर ने संबंधित क्षेत्र की नापजोख की। 
विज्ञापन



बता दें कि स्नोव्यू वार्ड के मोहन सिंह रावत और मालडन काटेज के उमेश सिंह की ओर से हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में खोली गई देसी और विदेशी शराब की दुकान पर सवालिया निशान लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित दुकान के समीप आर्य समाज, प्राथमिक विद्यालय और जामा मस्जिद है।
विज्ञापन


जो इनसे पर्याप्त दूरी के मानकों को पूरा नहीं करती। इसी क्रम में हाईकोर्ट की ओर से अनूप कुमार वर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। शनिवार को कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में शराब की दुकान और संबंधित स्थलों की नापजोख की गई। इस दौरान नगर पालिका कर अधीक्षक राजदेव जायसी, जेई ईश्वर रौतेला,  जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, आबकारी निरीक्षक सुमन पाल, राजीव बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed