फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Liquor shops filled the government's bag

शराब की दुकानों ने भरी सरकार की झोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops filled the government's bag
नैनीताल। जिले की देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से बुधवार को पूरी हो गई। नैनीताल जिले की 62 देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों और एक बीयर शाप से सरकार को कुल 285 करोड़ का राजस्व मिलेगा, जो लक्ष्य से 24 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बताया गया कि इस बार आबकारी विभाग के पास देसी शराब की दुकानों के लिए 48 और अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए 95 लोगों ने आवेदन किया था। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इस दौरान काफी संख्या में आवेदक भी नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान प्रोजेक्टर में कुछ तकनीकी खराबी आई, जिससे कुछ देर के लिए नीलामी प्रक्रिया प्रभावित हुई। बाद में प्रोजेक्टर को ठीक दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी रेखा जुयाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले की 32 देसी शराब की दुकानों के लिए 48 व 30 अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए 95 आवेदन मिले थे। 2021-22 की नीलामी के लिए 261 करोड़ का लक्ष्य था, नीलामी के बाद सरकार को 285 करोड़ का राजस्व मिलेगा। जबकि इसके अगले वर्ष यह लक्ष्य 267 करोड़ रहेगा। उन्होंने बताया कि कालाढूंगी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और भीमताल स्थित देसी शराब की दुकान और मल्लीताल स्थित बीयर शाप के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला। इस दौरान एडीएम एसएस जंगपांगी, एडिशनल एसपी विमल कुमार आचार्य, आबकारी उपनिरीक्षक सोनू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सबसे महंगी और सबसे सस्ती दुकानें
नैनीताल। नीलामी प्रक्रिया के दौरान हल्द्वानी स्थित मंडी बाईपास रोड की अंग्रेजी की दुकान सबसे ज्यादा अधिभार में और सबसे कम अधिभार की दुकान करनपुर रही।
27 दुकानों के लिए एक-एक आवेदन
नैनीताल। जिले की 27 दुकानों के लिए एक एक ही आवेदन पत्र जमा हुआ था। इनमें देसी शराब की 21 और 6 अंग्रेजी शराब की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed