फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Liquor Shop and Warehouse Engulfed in Flames Due to Short Circuit; Relief Operation Lasts Three Hours

Nainital News: शॉर्ट सर्किट से धधकी शराब की दुकान और गोदाम, तीन घंटे चला राहत अभियान

Wed, 03 Jun 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Liquor Shop and Warehouse Engulfed in Flames Due to Short Circuit; Relief Operation Lasts Three Hours
हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सोमवार देर रात दो बजे के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग पहली मंजिल पर बने गोदामों तक पहुंच गई। राहगीर की सूचना पर तीन दमकल वाहनों से पहुंचे 14 फायरकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल के नाम से तिकोनिया के पास अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित है। नैनीताल रोड पर होने की वजह से इस दुकान से हर दिन लाखों रुपये की बिक्री होती है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार सोमवार रात कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए। रात दो बजे के करीब फायर स्टेशन को दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर 14 फायर कर्मियों के साथ तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। दुकान के अंदर आग से शराब की बोतलें तेज आवाज के साथ फटने लगीं। बिजली के तार के साथ ही अन्य सामान भी जल रहा था। आग पहली मंजिल के गोदाम तक पहुंच गई थी और तेजी से उसकी लपटें बाहर की ओर निकलने लगी। इस पर दुकान का शटर खोलकर किसी तरह से पानी की बौछार मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर फटता तो जान पर बन आती

सूचना पर मौके पर पहुंचे राजेंद्र पाल और उनके कर्मचारियों ने पहली मंजिल पर व्यावसायिक सिलिंडर होने की जानकारी दी। किसी तरह टीम पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली थी। इस पर फोम कंपाउंड की सहायता से आग को बुझाकर सिलिंडर निकाला गया। यदि वह फटता तो आसपास की दुकानें व फायरकर्मियों को शारीरिक नुकसान पहुंच सकता था।



---

पैरों में घुसे कांच फिर भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे दमकलकर्मी

जब फायरकर्मी सिलिंडर निकालने के लिए पहली मंजिल पर जाने के लिए दुकान के भीतर घुसे तो जमीन पर पड़े कांच के टुकड़ों उनके पैरों में घुस गए। इससे लीडिंग फायर मैन मक्खन सिंह, अनुज शर्मा, फायर मैन विपिन चौहान, फायर वूमेन गरिमा बिष्ट, भावना कार्की, दिव्या के अलावा हीरा सिंह तोमक्याल, दीपक सुतेड़ी, कमलेश उप्रेती और बलवंत राणा के पैर जख्मी हुए। राहत कार्य में जगत दानू और भुवन कुमार को भी चोटें आईं। इसके बावजूद कर्मचारी राहत कार्य में जुटे रहे। करीब पांच बजे जब आग पर काबू पाया गया तब इन कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। छह बजे तक यहां आसपास स्थिति सामान्य हो गई।

दावा : आठ लाख की नकदी जली

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अनुज्ञापी के अनुसार दुकान और गोदाम में रखी सात से आठ करोड़ रुपये मूल्य की शराब जली है। आठ लाख रुपये की नकदी भी नकद आग की चपेट में आकर राख हो गई।


फायर कर्मियों ने जान पर खेलकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। 1:50 बजे आग की सूचना मिली थी। दो बजे टीम पहुंची और पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया। सिलिंडर की आग को फटने से पहले ही काबू किया गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट है।
- गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed