फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lions Club. plant trees. birthdays. wedding anniversaries.

Nainital News: जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पौधे लगाएंगे लायंस क्लब के सदस्य

Mon, 07 Jul 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lions Club. plant trees. birthdays. wedding anniversaries.
हल्द्वानी। पर्यावरण और पौधरोपण पर लायंस क्लब ग्रीन सिटी ने नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी सदस्यों ने एक मत होकर अपने जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने पांच दंपतियों को लाइंस प्रेसिडेंट पर्यावरण अवार्ड से सम्मानित किया। वहां क्लब सचिव मुकेश गुप्ता व निशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पेड़

भवाली (नैनीताल)। भूमि संरक्षण वन प्रभाग के रामगढ़ रेंज स्थित जंगलियागांव वन पंचायत और इंटर कॉलेज में वन विभाग की ओर से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया।रेंजर नीतिश त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को वनों की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। वहां वन दरोगा सागर सिंह, प्रधानाचार्य बालम सिंह, मनीष पांडे, नारायण सिंह, चारु चंद्र, राजेंद्र कुल्याल आदि थे।
विज्ञापन

-
राम सेवक सभा सदस्यों ने टांकी में पौधरोपण किया

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान और हरेला महोत्सव के तहत देवदार के सौ पौधे लगाए गए। सभा के सदस्य प्रो.ललित तिवारी ने बताया कि देवदार का पौधा हिमालय क्षेत्र का सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतीक है। अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि देव शयनी एकादशी पर पौधारोपण को राम सेवक सभा ने वार्षिक कैलेंडर में शामिल कर लिया है। वहां अशोक साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विमल साह, मुकेश जोशी, गिरीश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण

हल्द्वानी। जीआईसी कठघरिया में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सदस्यों ने बेल, जामुन, आंवला, शहतूत, इमली आदि के 20 पौधे लगाए। वहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके सक्सेना, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव, राजदुलारी अस्थाना, वीके श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed