फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lights drying even in cold weather

सर्द मौसम में भी सूख रहे हलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lights drying even in cold weather
हल्द्वानी। शहर की पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने के कारण दो लाख से अधिक आबादी पानी की दिक्कत से परेशान है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में पेयजल संकट शहर के बड़े हिस्से के लिए गंभीर समस्या बना हुआ मगर जिला प्रशासन ने इसे दूर करने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

जलसंस्थान की ओर से फिल्टर प्लांट से और नलकूपों के माध्यम से शहर में पेयजलापूर्ति की जाती है। नलकूपों से पानी की आपूर्ति तो हो रही है मगर फिल्टर प्लांट से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति पिछले नौ दिनों से अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण 18 अक्तूबर को गौला से जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट की पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। 20 अक्तूबर से गौला से फिल्टर प्लांट को पानी मिलना तो शुरू हो गया मगर पानी में सिल्ट अधिक मात्रा में आने के कारण फिल्टर प्लांट केवल 40 फीसदी ही काम कर पा रहा है। इस कारण फिल्टर प्लांट की पेयजल व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ाई गई है। नैनीताल रोड पॉलीशीट, टेड़ी पुलिया, जजी, आवास विकास, सुभाषनगर, बरेली रोड, दमुवाढूंगा, बिठौरिया, बमौरी, पीलीकोठी, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया, हिम्मतपुर मल्ला-तल्ला, भगवानपुर समेत कई इलाकों में पेयजल का संकट बना हुआ है। जिन क्षेत्रों में फिल्टर प्लांट का पानी थोड़ा बहुत पहुंच भी रहा है तो पानी मटमैला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed