फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leveling work begins on the vacant land of BD Pandey Hospital

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल की खाली भूमि में समतलीकरण का कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Leveling work begins on the vacant land of BD Pandey Hospital
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में कार्यदायी संस्था ने समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। 9.5 करोड़ रुपये से अधिक राशि से आवासीय भवन, ट्रांजिट हॉस्टिल, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2023 में हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने बीडी पांडे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाली भूमि पर आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर व चहारदीवारी बनाने के लिए बीडी पांडे अस्पताल की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद शासन की ओर से आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी बनाने के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगातार पत्राचार के बाद कार्यदायी संस्था ने भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed