फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lessons learnt from previous riots, pumps instructed not to dispense petrol in bottles

Nainital News: पिछले दंगे से लिया सबक, पंपों को बोतल में पेट्रोल न देने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lessons learnt from previous riots, pumps instructed not to dispense petrol in bottles
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। रेलवे जमीन प्रकरण मामले में दस दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बवाल की आशंका के चलते पुलिस अलर्ट है। एहतियातन सभी पेट्रोल पंपों को बोतल में पेट्रोल न देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश पहले से हैं लेकिन इनका अनुपालन नहीं हो रहा था। पुलिस पेट्रोल पंप की निगरानी कर रही है। सीसीटीवी के जरिये औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर और आसपास के क्षेत्र में 70 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। पुलिस टीम को सभी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंपों पर जाकर आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश किए गए हैं। बता दें कि फरवरी 2024 में बनभूलपुरा में हुई हिंसा में भी उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर बोतल में पेट्रोल भरकर हमला किया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ऐसे में अब रेलवे भूमि मामले में होने वाली सुनवाई को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन

---
पेट्रोल पंपों के संचालकों को पिछले सप्ताह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह किसी को भी बोतल में पेट्रोल न दें। सीसीटीवी के जरिये पंपों की निगरानी की जा रही है। पंपों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस टीम कभी भी देख सकती है। सभी चौकी प्रभारियों को भी इसके लिए सतर्क किया गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर उठाए जा सकते हैं बनभूलपुरा दंगे के आरोपी
हल्द्वानी। सुप्रीम सुनवाई से पहले एक बार फिर बनभूलपुरा सुरक्षा के घेरे में रहेगा। रामनगर के पूछड़ी में शांतिपूर्ण माहौल में कई एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद फोर्स का मूवमेंट हल्द्वानी की ओर हो गया है। पुलिस कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बनभूलपुरा दंगे के आरोपियों पर पुलिस की नजर है। बवाल की आशंका पर पुलिस इन्हें फिर से हिरासत में ले सकती है। पिछले सप्ताह बवाल की आशंका में पुलिस ने 23 की गिरफ्तारी की थी। इस बार यह संख्या बढ़ सकती है। आरपीएफ भी तगड़ी सुरक्षा रखने की तैयारी में है। माई सिटी रिपोर्टर

नोटिस तामील कराने की कार्रवाई होगी तेज
बीएनएसएस की धारा 107 और 116 के तहत बवाल की आशंका में लोग निरुद्ध किए जाते हैं। बनभूलपुरा में इस बार इसके तहत ज्यादा लोगों को पुलिस को निरुद्ध करेगी। इसके साथ ही बवाल कराने का शक जिस पर भी होगा पुलिस उसे नहीं बख्शेगी।


दस दिसंबर को सुनवाई है। ऐसे में बनभूलपुरा में सोमवार से फोर्स की तैनाती का कार्य तेज कर दिया जाएगा। जिन पर भी बवाल की आशंका है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस बार ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है। 107/116 की कार्रवाई भी तेज की गई है। फोर्स भी पिछली बार के मुकाबले ज्यादा संख्या में तैनात की जाएगी। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed