फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Less Fund For Schools in Haldwani

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पब्लिक स्कूल प्रबंधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Less Fund For Schools in Haldwani
Less Fund For Schools in Haldwani
हल्द्वानी। अधिकांश पब्लिक स्कूलों में 30 से 40 फीसदी बच्चों के अभिभावक फीस नहीं दे रहे हैं। सरकार ने भी लॉकडाउन के बाद से अब तक कोई मदद नहीं की है। आदेश हैं कि विद्यालय ट्यूशन फीस के अलावा किसी तरह का शुल्क नहीं ले सकते। ऐसे में स्कूल प्रबंधनों को शिक्षकों, कर्मचारियों का मानदेय निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल प्रबंधन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। स्कूल एसोसिएशन ने सरकार ने उन्हें संकट से उबारने के लिए आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत और महामंत्री मणिपुष्पक जोशी ने बताया कि शहर में करीब 150 पब्लिक स्कूल हैं। कोविड काल में लॉकडाउन के बाद आज तक स्कूल आर्थिक संकट झेल रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई होने और सरकार की ओर से ट्यूशन फीस लेने पर प्रतिबंध लगाए जाने से करीब 40 फीसदी अभिभावक स्कूल फीस जमा नहीं कर रहे हैं। ट्यूशन फीस के अलावा किसी तरह का शुल्क नहीं लिए जाने का आदेश होने से अन्य अभिभावक भी पूरा शुल्क नहीं दे रहे हैं। बसों का संचालन बंद है। आर्थिक परेशानी की वजह से स्कूल स्टाफ का मानदेय निकालना भी मुश्किल हो गया है। सरकार ने कोविड काल में संकट के दौर से गुजर रहे पब्लिक स्कूलों को किसी तरह की राहत नहीं दी। उन्होंने सरकार से स्कूलों को संचालित कराने के लिए आर्थिक सहयोग किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed