फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard spotted in Sonkot village, forest department issued alert

सोनकोट गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Sonkot village, forest department issued alert
हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र के सोनकोट में महिला को मारने वाले तेंदुए का मूवमेंट 12 दिन बाद वन विभाग के ट्रैप कैमरे में नजर आया है। वन विभाग ने यहां आठ कैमरे लगाए हैं, जिनमें से एक कैमरे में तेंदुआ दिखा है। इस पर वन विभाग ने गांव में अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को गांव से करीब एक किमी दूर एक कैमरे में तेंदुए का मूवमेंट नजर आया है। फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासकोटी ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए दमुवाढुंगा मल्ला प्लाट से रानीबाग तक रोजाना मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। तेंदुआ कैमरे में नजर आने के बाद वन कर्मियों की गश्त भी क्षेत्र में बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अनदेखी : तेंदुआ और ग्रामीण एक ही रास्ते पर
सोनकोट गांव में भगवती देवी पर हमला कर उसे मारने वाले तेंदुए को कुछ ग्रामीण लापरवाही से खुद ही निमंत्रण दे रहे हैं। हादसे के बाद वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दे रहा है लेकिन ग्रामीण जान की परवाह किए बिना जंगल में जा रहे हैं। कैमरे में जिस रास्ते पर रात में तेंदुआ नजर आया है उसी रास्ते पर दिन में महिलाएं भी चारा काटती नजर आ रही हैं। इससे तेंदुए का खतरा अधिक बढ़ने की संभावना है। वन विभाग ने ग्रामीणों से ऐसी लापरवाही न बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनकोट के जंगल में हैं कई अन्य वन्यजीव
सोनकोट गांव और उसके आसपास के जंगल में कई तरह के वन्य जीव हैं, जिनमें तेंदुए के साथ ही अन्य प्रजातियां भी शामिल हैं। वन विभाग के जिस कैमरे में तेंदुए दिखा है उसी में उस क्षेत्र में विचरण करते अन्य वन्य जीव भी नजर आए हैं। जरा सी लापरवाही से जहां ग्रामीणों को इन वन्य जीवों से खतरा हो सकता है वहीं वन्य जीवों को भी खतरे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed