फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard in Haldwani

पहले तेंदुए से और फिर सिस्टम से जूझे वन कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Haldwani
हल्द्वानी। धनपुरी में चले रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा विपिन पलड़िया और वन आरक्षी हरेंद्र कुमार घायल हो गए थे। घायल होने के बाद उपचार के लिए दोनों वन कर्मी सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पहले उपचार करने में आनाकानी की गई। बाद में जब उन्होंने नाराजगी दिखाई तो दर्द निवारक दवा, टिटनेस के इंजेक्शन आदि लगाए गए। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने रेबीज के इंजेक्शन को बाहर की दवा की दुकान से लाने के लिए कहा। उपचार मिलने में आ रही दिक्कत का मामला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के पास पहुंचा। उन्होंने तत्काल वन कर्मियों के इलाज से जुड़ी सारी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, इसके बाद उनका उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन

वन कर्मियों की आपबीती : मुश्किल से बची जान
हल्द्वानी। वन दरोगा विपिन पलड़िया बताते हैं कि पांडेनवाड़ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक भवन में तेंदुए के घुसने के सूचना के बाद दो अप्रैल की शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। तब से वह वही पर ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेंदुए के धनपुरी इलाके में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वह हाका लगा रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ करीब चार साल का रहा होगा। वह गर्दन को अपनी चपेट में लेना चाहता था, मैंने उसे डंडे से हटाने की कोशिश की थी, तो उसने पैर समेत शरीर में कई जगह दांत गड़ा दिए। बड़ी मुश्किल से उसने छोड़ा था।

वन आरक्षी हरेंद्र कुमार तेंदुए का जाल से पकड़ने वाले अभियान में शामिल थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके सीने पर पंजा मारा और हाथ पर दांत गड़ा दिए, जिससे गहरा जख्म हो गया। बाद में दोनों वन कर्मियों को इलाज के लिए एसटीएच लाया गया। वन कर्मियों ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed