फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Truck filled with cement fell into the river on Almora-Pithoragarh highway

Road Accident: नदी में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, एक घंटे तक वाहन के भीतर फंसा रहा चालक...बाल बाल बचा ड्राइवर

Wed, 29 May 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 04:37 PM IST
सार

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रक पेटशाल के पास नदी में गिर गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे तक चालक नदी के बीच ट्रक में फंसा रहा।

विज्ञापन
Truck filled with cement fell into the river on Almora-Pithoragarh highway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रक पेटशाल के पास नदी में गिर गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे तक चालक नदी के बीच ट्रक में फंसा रहा।

विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल, दलबैंड के पास बीते मंगलवार रात सीमेंट से भरा ट्रक एक ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 1329 अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिर गया। चालक भूपेंद्र सिंह मेहरा निवासी उडियारी बैंड, बेरीनाग एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में फंसे चालक को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- रातभर खाई में पड़ा रहा परिवार: सुबह होने पर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचा अर्नव; ग्रामीणों को दी हादसे की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक चालक को गंभीर चोट आई है, इसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि चालक ट्रक में सीमेंट भरकर हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed