फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacked woman

तेंदुए ने महिला पर किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked woman
रामनगर अस्पताल में भर्ती महिला उपचार करती हुई। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। टेड़ा गांव में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। परिजन महिला को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुनीता देवी (35) पत्नी कृपाल सिंह टेढ़ा गांव की रहने वाली हैं। देर शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास महिला घर के पास ही खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक पीछे से तेंदुए ने सुनीता पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोसी रेंज के रेंजर आनंद रावत ने बताया कि महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। टेढ़ा गांव के आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेदुंए के आने पर सूचना देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed