{"_id":"57eecb724f1c1bcc09574d1c","slug":"leopard-attack-spoke-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बोला हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बोला हमला, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
tiger
- फोटो : amarujala
अभी तक रामनगर क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक था, लेकिन अब हल्द्वानी और आसपास भी वन्यजीवों के आबादी के करीब पहुंचने और हमले की घटना शुरू हो गई है। आनंद सिंह गहरवाल ग्राम सभा के अंतर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी में सियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। वहीं, एक किशोर पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसमें उसकी अंगुली कट गई।
विज्ञापन
आनंदपुर गहरवाल गांव का इलाका जंगल से सटा हुआ है। कई दिनों से तेंदुए के मूवमेंट की शिकायत लोग कर रहे थे। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के आरओ राम सिंह बिष्ट कहते हैं कि इलाके में काफी प्लाट लोगों ने खाली छोड़ रखे हैं। इसमें झाड़ी उग आई है, संदेह है कि इसमें वन्यजीव छिप रहे हैं।
विज्ञापन
इलाके में एक सियार पागल हो गया था, शुक्रवार को उसने हर्षित नेगी और जीवन फुलारा पर हमला कर घायल कर दिया। बाद में गांव वालों ने घेर कर सियार को मार दिया। दुपहर में विवेक जोशी पुत्र रमेश जोशी(11) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें विवेक की अंगुली कट गई।
विज्ञापन
नियमानुसार तत्काल प्रभावित विवेक जोशी को तीन हजार की फौरी मदद दी गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले काठगोदाम में भी तेंदुआ सीआरपीएफ सेंटर के पास पहुंच गया था।