फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lentils with worms and vegetables with cockroaches were being served in Nainital.

Nainital News: नैनीताल में परोसी जा रही थी कीड़े वाली दाल और कॉकरोच वाली सब्जी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lentils with worms and vegetables with cockroaches were being served in Nainital.
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के गाड़ीपड़ाव स्थित रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भड़क गए। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई और रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने खड़ी बाजार, गाड़ीपड़ाव, गोलघर, पंत पार्क, डीएसए पार्किंग आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुमाऊं आयुक्त मल्लीताल पहुंचे। उन्होंने गाड़ीपड़ाव क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी देख उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को जमकर फटकार लगाई। भोजन के निरीक्षण में दाल में तैरते कीड़े और कटी हुई सब्जी में कॉकरोज देख आयुक्त भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। संचालक फराह खान के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ ही रेस्टोरेंट से आटे और पनीर के सैंपल भरे।
विज्ञापन


शाम करीब 3:30 बजे तक आयुक्त ने खड़ी बाजार, गाड़ीपड़ाव, गोलघर, पंत पार्क, डीएसए पार्किंग आदि में व्यस्थाओं को परखा। इस मौके पर ईओ राहुल आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना अनुमति लगाया टावर तो खैर नहीं

नैनीताल। मल्लीताल में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि गोलघर क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल टावर को निकालने का कार्य कर रहे थे। पड़ताल में उक्त कर्मी उर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मी थे। बिना अनुमति मोबाइल टावर उतारने के लिए उर्जा निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए मजदूर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। यही नहीं टावर लगाने का अनुमति पत्र भी भी नहीं मिला। बिना अनुमति पालिका भूमि में सड़क खोदकर अतिक्रमण करने पर आयुक्त ने लोनिवि अधिकारियों को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश दिए। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि संबंधित कंपनी को शहर के आठ स्थानों पर टावर लगाने की अनुमति दी गई थी। मल्लीताल क्षेत्र में ओपर एयर थियेटर के समीप टावर की अनुमति के इतर ठकेदार ने गोलघर चौराहे के समीप टावर लगा दिया। इस पर पालिका ने टावर को हटवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने खड़ी बाजार, तिब्बती बाजार क्षेत्र में दुकान से बाहर अतिक्रमण करने वाले दस व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।



अनुबंध से कम कर्मी तैनात देख आयुक्त नाराज

नैनीताल। ऊर्जा निगम से अनुबंधित मजदूरों को बाहरी ठेकेदार के लिए कार्य करते पाए जाने पर आयुक्त ने शहर में तैनात आउटसोर्स कर्मियों की जानकारी मांगी। उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर, अनुबंध पत्र और भुगतान संबंधित दस्तावेजों की जांच की। ठेकेदार के उपस्थिति रजिस्टर में चार से पांच कर्मचारी ही काम करते मिले जबकि विभाग के साथ किए अनुबंध में 12 कर्मी तैनात करने की शर्त अंकित थी। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए।



पंत पार्क में वाहन पार्क करने पर कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। बाजार में निरीक्षण के बाद आयुक्त पालिका कार्यालय होते हुए पंत पार्क आए तो वहां रास्ते के दोनों ओर निजी व टैक्सी वाहन पार्क मिले। इस पर उन्होंने पार्क वाहनों की जानकारी मांगी। वाहन स्वामियों की गैर मौजूदगी पर आरटीओ को वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed