फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Legends Cricket League matches in Gaulapar halted due to payment dispute

गौलापार में लीजेंड्स क्रिकेट लीग: अव्यवस्थाओं की यॉर्कर पर टूर्नामेंट बोल्ड, विभाग की आगे के मैचों पर रोक

Thu, 26 Mar 2026 10:12 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:12 AM IST
सार

भुगतान विवाद के चलते हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मुकाबलों पर रोक लगा दी गई है। खेल विभाग और आयोजकों के बीच तनातनी बढ़ने के बाद आगे के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Legends Cricket League matches in Gaulapar halted due to payment dispute
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच विवादों की भेंट चढ़ गया है। किराया भुगतान के लिए खेल विभाग और आयोजकों के बीच बढ़ती तनातनी के चलते अब हल्द्वानी में आगे के मुकाबले नहीं होंगे। विभाग ने आयोजकों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन

11 से 14 मार्च तक प्रस्तावित टूर्नामेंट को बीते दिनों ही बढ़ाकर 28 मार्च तक किया गया। समय-समय पर भुगतान संबंधी समस्या आने से मैच प्रभावित होते रहे। कई बार स्टेडियम के किराये और अन्य भुगतानों के कारण मैच समय पर नहीं हुए। आयोजकों पर बाउंसर, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के भुगतान में भी आनाकानी करने का आरोप है।

विज्ञापन

सोमवार को मैच से पहले भुगतान किया गया लेकिन मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि खेल विभाग ने मुख्य गेट बंद कर दिया और खिलाड़ियों की बसों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। लगातार अव्यवस्था और लापरवाही पर खेल विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार के मैचों की अनुमति देने से साफ इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक का भुगतान पूरा, 10 लाख की सिक्योरिटी मनी जमा
लीजेंड लीग क्रिकेट के मैचों के आयोजन के लिए तय शर्तों के अनुसार आयोजकों को खेल विभाग को प्रतिदिन ढाई लाख रुपये का भुगतान करना था। उपनिदेशक खेल के अनुसार मंगलवार तक आयोजित सभी मैचों का भुगतान विभाग को प्राप्त हो चुका है जबकि सुरक्षा राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक भी आयोजकों द्वारा विभाग के पास जमा कराया गया है।

हाईमास्ट लाइटों का अतिरिक्त किराया
आयोजन के लिए खेल विभाग ने छह जनरेटर उपलब्ध कराए थे जिनसे प्रतिदिन चार हाईमास्ट लाइटें चलाई जा रही थीं। इन लाइटों के उपयोग का अतिरिक्त किराया आयोजकों को देना होगा।

सिक्योरिटी मनी से कटेगा सफाई खर्च
टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सफाई व्यवस्था भी बदहाल रही। शुरुआत में सफाई कराई गई लेकिन बाद में परिसर और दर्शक दीर्घा में गंदगी फैल गई। अब विभाग अपने स्तर पर सफाई करवा रहा है और इसका खर्च आयोजकों की जमा सिक्योरिटी मनी से काटा जाएगा।

दर्शकों में निराशा
पिछले माह गौलापार स्टेडियम में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग का आयोजन प्रस्तावित था। उद्घाटन मैच से ठीक पहले इसे रद्द कर दिया गया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट के सितारों को देखने की मंशा लिए प्रशंसकों को इससे निराशा हुई थी। इसके बाद यहां लीजेंड्स लीग शुरू हुई तो दर्शक काफी उत्साहित थे। अब इस प्रतियोगिता के भी यहां जारी नहीं होने से खेलप्रेमी फिर निराश हो गए हैं।

 

स्थानीय युवाओं को भी नहीं मिला भुगतान
आयोजन से जुड़े करीब 60 बाउंसर और अन्य कर्मचारी भुगतान न मिलने के कारण बीच में ही काम छोड़कर चले गए। स्थानीय युवाओं को भी काम पर लगाया गया था लेकिन उनका भुगतान भी लंबित है। उन्हें 40 दिन बाद भुगतान का आश्वासन दिया गया है।

स्टेडियम में अब एक भी मैच नहीं होगा। आयोजकों को इसके लिए मना कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बुकिंग की धनराशि के लिए लगातार आनाकानी हो रही थी जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। - राशिका सिद्दीकी, उप निदेशक खेल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed